1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया का दुश्मन के टैंक को उबले कद्दू में बदलने वाला रॉकेट विकसित करने का दावा

उत्तर कोरिया का दुश्मन के टैंक को उबले कद्दू में बदलने वाला रॉकेट विकसित करने का दावा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 27, 2016 01:54 pm IST,  Updated : Feb 27, 2016 01:54 pm IST

सियोल: उत्तर कोरिया ने आज एक नये टैंक रोधी हथियार को विकसित करने का दावा किया, जिसके बारे में उसके नेता ने कहा है कि यह हथियार इतना शक्तिशाली है कि वह दुश्मन के अत्याधुनिक

Kim Jong-un- India TV Hindi
Kim Jong-un

सियोल: उत्तर कोरिया ने आज एक नये टैंक रोधी हथियार को विकसित करने का दावा किया, जिसके बारे में उसके नेता ने कहा है कि यह हथियार इतना शक्तिशाली है कि वह दुश्मन के अत्याधुनिक और शक्तिशाली टैंकों को उबले कद्दू में परिवर्तित बदल देगा। प्योंगयांग के सरकारी मीडिया के अनुसार देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने लेजर गाइडेड पोर्टेबल रॉकेट के परीक्षण को देखा और दावा किया कि लंबी दूरी तक मारक क्षमता के मामले में विश्व में इसका कोई सानी नहीं है।

समाचार एजेंसी केसीएनए ने किम के हवाले से कहा कि उन्होंने इस बात पर गहरा संतोष व्यक्त किया कि दुश्मन के विशेष टैंक भी इस टैंक रोधी हथियार के समक्ष उबले हुए कद्दू की तरह हो जायेंगे। किम ने जल्द से जल्द बड़े पैमाने पर इस रॉकेट के निर्माण का आदेश दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश