1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया का संकट हो सकता है काबू से बाहर

उत्तर कोरिया का संकट हो सकता है काबू से बाहर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 04, 2017 08:16 am IST,  Updated : Jul 04, 2017 08:16 am IST

संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत ने उत्तर कोरिया के साथ तनाव कम करने के लिए कोई रास्ता निकालने में शक्तियों के असफल रहने पर आज विनाशकारी परिणाम की चेतावनी दी और कहा कि यह संकट काबू से बाहर हो सकता है।

North Korea crisis may be out of control- India TV Hindi
North Korea crisis may be out of control

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत ने उत्तर कोरिया के साथ तनाव कम करने के लिए कोई रास्ता निकालने में शक्तियों के असफल रहने पर आज विनाशकारी परिणाम की चेतावनी दी और कहा कि यह संकट काबू से बाहर हो सकता है। (चीन ने फिर लगाया आरोप, कहा भारतीय सेना ने हमारी जमीन पर किया 'कब्जा')

उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु खतरों को लेकर चीनी नेता शी जिनपिंग के साथ फोन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के एक दिन के बाद राजदूत लियू जिइयी का यह बयान सामने आया है।

जुलाई में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता चीन द्वारा संभाले जाने के बीच लियू ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, इस समय तनाव चरम पर है और हम निश्चित रूप से इसमें तेजी से कमी देखना चाहेंगे। उन्होंने कहा, अगर तनाव केवल बढ़ता रहता है, तब शीघ्र ही या बाद में यह नियंत्रण से बाहर हो जाएगा और परिणाम विनाशकारी होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश