1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया के सेना प्रमुख को मौत की सजा दी गई: रिपोर्ट

उत्तर कोरिया के सेना प्रमुख को मौत की सजा दी गई: रिपोर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 11, 2016 07:38 am IST,  Updated : Feb 11, 2016 07:38 am IST

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने सेना प्रमुख रि योंग गिलो को मरवा डाला। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहप ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

north korea- India TV Hindi
north korea

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने सेना प्रमुख रि योंग गिलो को मरवा डाला। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहप ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। अगर यह खबर सच है तो उत्तर कोरिया में पिछले कुछ दिनों में कई लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है या कई लोगों को गायब किया जा चुका है।

हालांकि, सूत्रों की माने तो यह पक्की खबर है कि रि को मरवा दिया गया है। रि को संभवत: फांसी दी गई। जानकारों का कहना है कि कोरियन पीपुल्स आर्मी (केपीए) के प्रमुख रि को इसी महीने भ्रष्टाचार और गुटसंबंधी आरोपों के चलते फांसी की सजा दी गई। दक्षिण कोरिया की नेशनल इंटेलीजेंस एजेंसी ने इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।

पिछले साल मई में डिफेंस चीफ को एंटी-एयरक्राफ्ट गन से भून डाला था। वर्ष 2011 में अपने पिता की मौत के बाद सत्ता संभालने वाले किम जोंग ने सेना के कई अधिकारियों को बदल डाला है। सत्ता संभालने के बाद वह अपनी सेना के प्रमुख कई बार बदल चुके हैं। रि अकसर किम जोंग-उन के साथ उनके निरीक्षण दौरों पर नजर आते थे, लेकिन हाल ही में हुई महत्वपूर्ण पार्टी बैठक और रविवार को रॉकेट लॉन्च के बाद समारोह संबंधी सरकारी मीडिया की हालिया खबरों में उनका नाम स्पष्ट रूप से गायब नजर आया।

'योनहाप' ने सूत्रों के हवाले से कहा, मौत की सजा दिखाती है कि किम जोंग-उन देश की शक्तिशाली सेना पर अपनी पकड़ के संबंध में असुरक्षित महसूस करते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह दिखाता है कि आतंक की किम की सत्ता अभी भी जारी है। सोल में राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) ने इन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश