1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. किम जोंग के सामने आते ही नॉर्थ कोरिया के सैनिकों ने बरसाईं गोलियां, साउथ कोरिया ने दिया जवाब

किम जोंग के सामने आते ही नॉर्थ कोरिया के सैनिकों ने बरसाईं गोलियां, साउथ कोरिया ने दिया जवाब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2020 11:59 am IST,  Updated : May 03, 2020 11:59 am IST

साउथ कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा है कि उसके और उत्तर कोरिया के सैनिकों के बीच तनावपूर्ण सीमा पर गोलीबारी हुई है।

Kim Jong Un, Kim Yo Jong, North Korea, North Korea Kim Jong Un, Kim Jong Un Reappear- India TV Hindi
नॉर्थ कोरिया के सैनिकों की गोलीबारी पर साउथ कोरिया के सैनिकों ने भी पलटवार किया। AP File Photo

स्योल: पिछले करीब 3 हफ्तों से कोरियाई प्रायद्वीप में शान्ति थी और लोगों का ध्यान सिर्फ और सिर्फ किम जोंग उन पर था। पूरी दुनिया के लोग उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग की सेहत के बारे में अटकलें लगा रहे थे। हालांकि शनिवार को वह करीब 20 दिन बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए और इसके अगले ही दिन रविवार को उत्तर कोरिया की सेना ने बॉर्डर पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया के सैनिकों की इस हरकत पर साउथ कोरिया के सैनिकों ने भी पलटवार किया।

दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण गोलीबारी

साउथ कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा है कि उसके और उत्तर कोरिया के सैनिकों के बीच तनावपूर्ण सीमा पर गोलीबारी हुई है। उन्होंने सियोल में बताया कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने रविवार को स्थानीय समयानुसान 07:41 पर दक्षिण कोरिया की सीमा सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी की। सेना ने एक बयान में कहा कि दक्षिण कोरिया ने इसके जवाब में चेतावनी देने के लिए 2 राउंड गोलियां चलाईं। बयान में कहा गया है कि गोलीबारी में दक्षिण कोरिया में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि आखिरकार उत्तर कोरिया के सैनिकों ने गोलीबारी क्यों नहीं की।

20 दिन बाद दिखे थे किम जोंग उन
नॉर्थ कोरिया के शासक किम जांग उन शनिवार को अपनी सेहत संबंधी तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए करीब 20 दिन बाद सार्वजनिक तौर पर दिखे थे। इसके एक दिन बाद ही रविवार को सीमा पर गोलीबारी की घटना हो गई। बता दें कि सामने आने के बाद किम पहली बार प्योंगयांग के पास एक उर्वरक कारखाने का उद्घाटन करते हुए नजर आए। हालांकि उनका अगला दौरा उत्तर कोरिया की ‘ऐटमी फैक्ट्री’ में हुआ था जिसके बाद दुनिया के कान खड़े हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश