1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नॉर्थ कोरिया ने दिखाया दम, मिसाइल द्वारा ली गईं धरती की तस्वीरें जारी कीं

नॉर्थ कोरिया ने दिखाया दम, मिसाइल द्वारा ली गईं धरती की तस्वीरें जारी कीं

 Written By: IANS
 Published : May 22, 2017 05:23 pm IST,  Updated : May 22, 2017 05:23 pm IST

उत्तर कोरिया ने हाल ही में लॉन्च की गई अपनी बैलिस्टिक मिसाइल पर लगे कैमरे के द्वारा ली गई धरती की तस्वीरें सोमवार को जारी की हैं।

Photo Courtesy rodong.rep.kp/en- India TV Hindi
Photo Courtesy rodong.rep.kp/en

स्योल: उत्तर कोरिया ने हाल ही में लॉन्च की गई अपनी बैलिस्टिक मिसाइल पर लगे कैमरे के द्वारा ली गई धरती की तस्वीरें सोमवार को जारी की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सत्तारूढ़ पार्टी के आधिकारिक समाचार पत्र रोडोंग सिनमन ने रविवार को पकगूसोंग-2 मिसाइल द्वारा ली गई दर्जनों रंगीन तस्वीरें प्रकाशित कीं, जिसमें पृथ्वी की अधिकतम ऊंचाई (जब मिसाइल 560 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंच जाए) से ली गई तस्वीरें भी शामिल हैं।

Photo Courtesy rodong.rep.kp/en
Photo Courtesy rodong.rep.kp/en

विशेषज्ञों ने संकेत दिए हैं कि इस अखबार के तीसरे पन्ने पर छपीं पांच तस्वीरें तब ली गईं मालूम पड़ती हैं, जब मिसाइल दोबारा निचले वातावरण में प्रवेश कर रहा था। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के शासनकाल में इससे पहले कभी भी निचले वातावरण में मिसाइल के दोबारा प्रवेश करने के प्रदर्शन संबंधी डेटा नहीं दिखाए गए थे। तस्वीरों का हालांकि विस्तृत रूप से अध्ययन अभी विशेषज्ञों द्वारा किया जाना बाकी है, लेकिन यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से अमेरिका के लिए चिंता की बात हो सकती है।

Photo Courtesy rodong.rep.kp/en
Photo Courtesy rodong.rep.kp/en

इस साल की शुरुआत में उत्तर कोरियाई नेता ने चेतावनी दी थी कि वे एक ऐसी अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल विकसित करने की प्रक्रिया में हैं, जिसकी पहुंच अमेरिका तक होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश