1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीमा उल्लंघन मामले पर उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को दी धमकी

सीमा उल्लंघन मामले पर उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को दी धमकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2016 08:41 pm IST,  Updated : May 28, 2016 08:42 pm IST

शनिवार को उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसके युद्धपोत विवादित पश्चिमी समुद्री सीमा में दाखिल होते हैं तो वह उन्हें उड़ा देगा।

north korea army- India TV Hindi
north korea army

सियोल: शनिवार को उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसके युद्धपोत विवादित पश्चिमी समुद्री सीमा में दाखिल होते हैं तो वह उन्हें उड़ा देगा।

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी की ओर से जारी उत्तर कोरियाई सेना के एक बयान में कहा गया, "अब से, हम दक्षिण कोरिया के किसी भी युद्धपोत पर बिना चेतावनी दिए हमला शुरू कर देंगे। अगर वह पश्चिमी समुद्र में हमारे सैन्य सीमांकन सीमा का 0.001 मिलीमीटर भी उल्लंघन करता है तो हम उसे उड़ा देंगे।"

उत्तर कोरिया की यह चेतावनी दक्षिण कोरिया की नौसेना द्वारा विवादित पश्चिमी सागर में उत्तर कोरिया की दो नौकाओं एक मछलीमार नौका और दूसरी गश्ती नौका पर चेतावनी के रूप में पांच गोलियां दागने के एक दिन बाद आई है। यह विवादित समुद्री क्षेत्र येलो सी में है, जहां दोनों देशों के जल क्षेत्र को लेकर विवाद है। उत्तर कोरिया की दोनों नौकाएं गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद अपनी सीमा की तरफ लौट गईं।

उक्त बयान में कहा गया है कि उत्तर कोरियाई शासन 'लापरवाह सैन्य उकसावे' के लिए अपने पड़ोसी देश को फटकार लगाती है। कहा गया है कि दक्षिण कोरिया जानबूझकर कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ाने के लिए ऐसी हरकतें कर रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश