1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को मिलेगी नई पदवी

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को मिलेगी नई पदवी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 07, 2016 08:49 pm IST,  Updated : May 07, 2016 08:49 pm IST

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ पार्टी नेता किम जोंग उन को नयी पदवी देने की तैयारी कर रही है जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उत्तर कोरिया के किम वंश के तीसरे उत्तराधिकारी

Kim Jong- India TV Hindi
Kim Jong

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ पार्टी नेता किम जोंग उन को नयी पदवी देने की तैयारी कर रही है जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उत्तर कोरिया के किम वंश के तीसरे उत्तराधिकारी अपनी एक महत्वाकांक्षा के कारण देश के अंतरराष्ट्रीय रूप से अलग थलग पड़ जाने के बाद भी और अधिक एवं बेहतर परमाणु हथियारों के विकास के लिए पूरी तरह नियंत्रण संभाले हुए हैं।

सरकारी कोरियन संवाद समिति ने आज खबर दी कि कांगे्रेस के एजेंडे में पार्टी की केंद्रीय समिति और केंद्रीय ऑडिट कमीशन के कामकाज की समीक्षा, पार्टी नियमों में संशोधन, किम को शीर्ष पार्टी पद के लिए चुनाव और पार्टी के लिए नये केंद्रीय नेतृत्व का चुनाव शामिल हैं।

नयी पदवी से किम संभवत: अपने दिवंगत पिता और दादा के स्तर पर पहुंच जायेंगे जो वर्कर्स पार्टी के महासचिव रहे थे। उनका यह उन्नयन यह दर्शाने का संकेत होगा कि युवा नेता का पूर्ण नियंत्रण है और वह अपना नया युग शुरू करने के लिए तैयार हैं। वैसे किम प्रथम सचिव पद से पहले से ही पार्टी के प्रमुख हैं। किम ने कांग्रेस को साम्राज्यवादियों की सभी तरह की धमकियों और चुनौतियों के विरूद्ध उत्तर कोरिया को बड़े संघर्ष के लिए खड़ा करने के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश