1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. महिलाओं का होता है जबरन अबॉर्शन, कूड़ा उठाने पर भी मिल चुकी है सजा

महिलाओं का होता है जबरन अबॉर्शन, कूड़ा उठाने पर भी मिल चुकी है सजा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 22, 2016 05:14 pm IST,  Updated : Mar 22, 2016 05:14 pm IST

नई दिल्ली: क्रूर और कठोर नियम कायदों के लिए जाने जाने वाले नार्थ कोरिया में हाल ही में एक अमेरिकी लड़की को 15 साल की कैद सुनाई गई है। आपको बता दें कि इस देश

north korean jail
north korean jail

यहां बच्चे को जन्म नहीं दे सकतीं महिला कैदी:
साल 2014 में नॉर्थ कोरिया से भाग निकले कैदियों ने यूएन कमीशन को यहां दी जाने वाली यातनाओं के बारे में बताया। इन जेलों में भूखा रखना,  रेप, एग्जीक्यूशन के अलावा महिला कैदियों का जबरन अबॉर्शन और बच्चों की निर्मम हत्या आदि की जाती है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार 2014 में नॉर्थ कोरिया में 1 लाख 20 हजार लोग जेल में बंद थे। यह कैंप एक नर्क की तरह होता है यहां पर कैदी दिन के 16 घंटे काम करते हैं। यहां पर कैदियों से फील्ड वर्क से लेकर जंगल में लकड़ी काटने, और यहां तक कि खदानों में भी जबरन काम कराया जाता है। यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां कैदियों को खाने में सड़े हुए मकई का सूप ही दिया जाता है।

इस जेल से भागी एक महिला कैदी ने बताया कि जेल में गर्भवती कैदियों के बच्चों को गर्भ में ही मार दिया जाता है। महिला बताती है कि एक बार एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया तो गार्ड्स ने उसके बच्चे को उसी के सामने पानी में डूबा कर मार डाला। शिन डॉन्ग ह्यूक, कैशन सिटी में मौजूद 'कैम्प 14' में जन्मी थी।

चूहा खाने के लिए भी लेनी पड़ती है इजाजत:
महिला कैदी ने बताया, "खाने के अभाव के चलते उसने यहां छिपकली, सांप और चूहे से लेकर हर रेंगता जीव खाया था। कैम्प में ढेर सारे चूहे थे। उन्हें खाने के लिए कैदी झगड़ा करते थे। लेकिन चूहों को खाने के लिए भी गार्ड्स की परमिशन लेनी पड़ती थी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश