1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. किम जोंग ने किया अपनी बहन का प्रमोशन, परमाणु हथियार कार्यक्रम की तारीफ की

किम जोंग ने किया अपनी बहन का प्रमोशन, परमाणु हथियार कार्यक्रम की तारीफ की

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2017 06:54 pm IST,  Updated : Oct 08, 2017 06:57 pm IST

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने अपनी बहन को सत्तारूढ़ पार्टी में एक वरिष्ठ पद सौंपा और देश के परमाणु हथियार कार्यक्रम की तारीफ की जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय चिंतित हुआ।

kim jong- India TV Hindi
kim jong

सोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने अपनी बहन को सत्तारूढ़ पार्टी में एक वरिष्ठ पद सौंपा और देश के परमाणु हथियार कार्यक्रम की तारीफ की जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय चिंतित हुआ।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जोंग-उन ने अपनी बहन किम यो-जोंग को सत्तारूढ़ पार्टी के शक्तिशाली पोलितब्यूरा का एक वैकल्पिक सदस्य बनाया है। पोलित ब्यूरो नीति निर्धारक निकाय है और जोंग-उन उसकी अध्यक्षता करते हैं।

शनिवार को पार्टी की बैठक में बीसियों अन्य शीर्ष अधिकारियों की घोषणा हुई। यो-जोंग की पदोन्नति की घोषणा भी इसी में हुई। यो-जोंग की 27-28 साल की हैं। हाल-फिलहाल वह अहम कार्यक्रमों में अकसर अपने भाई के साथ दिख रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश