1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ओबामा देंगे हिरोशिमा स्मारक पर श्रद्धांजलि, विस्फोट से बचे लोग भी रहेंगे मौजूद

ओबामा देंगे हिरोशिमा स्मारक पर श्रद्धांजलि, विस्फोट से बचे लोग भी रहेंगे मौजूद

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 25, 2016 01:32 pm IST,  Updated : May 25, 2016 01:32 pm IST

टोक्यो: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा हिरोशिमा में किए गए अमेरिकी परमाणु हमले में मारे गए लोगों को जब इस सप्ताह ग्राउंड जीरो में श्रद्धांजलि देंगे, तो उस समय इस हमले में जीवित बचे लोग

Barack Obama- India TV Hindi
Barack Obama

टोक्यो: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा हिरोशिमा में किए गए अमेरिकी परमाणु हमले में मारे गए लोगों को जब इस सप्ताह ग्राउंड जीरो में श्रद्धांजलि देंगे, तो उस समय इस हमले में जीवित बचे लोग भी मौजूद होंगे।

ओबामा शहर की यात्रा पर आने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति

समाचार पत्र योमिउरी शिम्बुन ने कहा कि जापान द्वारा गिरफ्तार किए गए युद्ध के अमेरिका के पूर्व कैदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमेरिकी अधिकारियों को उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी इस प्रभाव को समाप्त करेगी कि यह एक क्षमा याचना प्रक्रिया है। ओबामा शुक्रवार को परमाणु बम पीडि़तों के लिए बने स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और बयान देंगे। वह शहर की यात्रा करने वाले अमेरिका के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे। इससे पहले उन्होंने जापानी टेलीविजन को कहा था कि वह बमबारी के लिए माफी नहीं मांगेंगे।

जापानी प्रधानमंत्री से मांग की गई थी कि ओबामा परमाणु पीड़ितों से मिलें

समाचार पत्र की रिपोर्टों के अनुसार हिरोशिमा के मेयर काजुमी मत्सुई ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से कल मुलाकात की थी और मांग की थी कि ओबामा परमाणु बम पीडि़तों से मिलें। मत्सुई ने आबे के साथ मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, यदि पीडि़त और राष्ट्रपति आमने सामने आते हैं तो वह पीडि़तों की भावनाएं समक्ष पाएंगे। ओबामा जी7 औद्योगिक शक्तियों की बैठक के लिए आज बाद में जापान पहुंचेंगे। यह बैठक कल शुरू होगी। शीर्ष सरकारी प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने कहा कि ओबामा आज बाद में आबे के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश