1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. OMG! बिना पैर के इस शख़्स ने नाप दी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी

OMG! बिना पैर के इस शख़्स ने नाप दी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 27, 2018 05:46 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 05:46 pm IST

व्हीलचेयर के सहारे एक आस्ट्रेलियाई लकवाग्रस्त व्यक्ति अपने दम पर दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एवरेस्ट के आधार शिविर तक पहुंचकर खुश है।

OMG man without a foot measured the highest peak in the...- India TV Hindi
OMG man without a foot measured the highest peak in the world  

काठमांडू: व्हीलचेयर के सहारे एक आस्ट्रेलियाई लकवाग्रस्त व्यक्ति अपने दम पर दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एवरेस्ट के आधार शिविर तक पहुंचकर खुश है। उसका कहना है कि उसे प्रसन्नता है कि इस बेहद चुनौतीपूर्ण यात्रा को लगभग बिना किसी सहायता के पूरी करने वाला वह पहला‘ पैराप्लेजिक’ (कमर से नीचे लकवाग्रस्त) व्यक्ति है। (डाटा लीक मामला: इस देश ने किए फेसबुक के लिए अपने नियमों को सख्त )

स्कॉट डूलान(28) ने इस स्थल तक पहुंचने में दस दिन का समय लिया। डूलान रविवार को समुद्र तल से 5364 मीटर ऊपर स्थित इस शिविर तक पहुंचा। उसने आधार शिविर पहुंचने वाले क्षण के बारे में कहा, ‘‘ मुझे उस समय सांस लेने में तकलीफ हो रही थी क्योंकि मैं अपने हाथों से चल रहा था लेकिन मुझे केवल करीब बीस लोगों की भीड़ को देखना याद है।

जैसे ही मैं वहां पहुंचा उन्होंने उत्साह बढाना शुरू किया और मैं बहुत अभिभूत हुआ।’’ डूलान ने हाथों की मदद से चलकर यह सफर तय किया और पर्वतारोहण में उसने पांच जोड़ी दस्तानों का प्रयोग किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश