1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में वायरल बीमारियों से 100 से अधिक शिशुओं की मौत

पाकिस्तान में वायरल बीमारियों से 100 से अधिक शिशुओं की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2016 09:06 am IST,  Updated : Jan 28, 2016 09:06 am IST

पाकिस्तान के सूखाग्रस्त दक्षिणी सिंध प्रांत में इस महीने जलजनित और विषाणु जनित बीमारियों से 100 से अधिक नवजात शिशुओं और कई महिलाओं की मौत हो गई है।

infants- India TV Hindi
infants

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूखाग्रस्त दक्षिणी सिंध प्रांत में इस महीने जलजनित और विषाणु जनित बीमारियों से 100 से अधिक नवजात शिशुओं और कई महिलाओं की मौत हो गई है। थारपारकर जिले के विभिन्न इलाकों में जल जनित बीमारियों और कुपोषण के साथ-साथ ठंड के कारण बच्चों की मौत हो गई।

हालांकि सिंध सरकार ने इतनी अधिक संख्या में लोगों की मौत होने से इनकार किया है लेकिन चिकित्सकों ने कहा है कि जलजनित और विषाणु जनित बीमारियों से कल ही दो महिलाओं और आठ बच्चों की मौत हुई। थारपारकर जिले के स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन कुमार ने कहा, इलाके में जलजनित और विषाणु जनित बीमारियां फैल गई हैं और नवजात शिशुओं एवं बच्चों की कुपोषण एवं अत्यधिक ठंड के कारण मौत हुई हैं। थारपारकर जिले में केवल जनवरी में करीब 121 नवजात शिशुओं और कुछ मामलों में मांओं की मौत भी हुई है।

हालांकि थारपारकर के उप जिला स्वास्थ्य अधिकारी जय प्रकाश ने कहा कि अभी तक इस प्रकार की बीमारियों से 40 बच्चों की मौत हुई है। अधिकारी ने दावा किया कि निमोनिया और अन्य बीमारियों से पीडि़त 162 बच्चों का मीठी अस्पताल और अन्य अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सिंध सरकार जिले में बच्चों की मौत के कारण आलोचनाओं का शिकार हो रही है लेकिन अधिकारियों और मंत्रियों का दावा है कि आंकड़ें सही नहीं हैं और इलाके में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के लिए और फंड आवंटित किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश