1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन संघर्ष में 1,000 से ज्यादा मौतें : संयुक्त राष्ट्र

यमन संघर्ष में 1,000 से ज्यादा मौतें : संयुक्त राष्ट्र

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2015 03:07 pm IST,  Updated : May 30, 2015 03:20 pm IST

जेनेवा: यमन में हौती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के मार्च महीने में शुरू किए गए हवाई हमलों में 24 मई तक 1,068 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि

यमन संघर्ष में 1,000 से...- India TV Hindi
यमन संघर्ष में 1,000 से ज्यादा मौतें : संयुक्त राष्ट्र

जेनेवा: यमन में हौती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के मार्च महीने में शुरू किए गए हवाई हमलों में 24 मई तक 1,068 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,551 अन्य घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त (ओएचसीएचआर) ने दी।

वहीं, विभिन्न चिकित्सीय केंद्रों से आंकड़े इकट्ठा कर चुके विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को कहा कि मरने वालों का आंकड़ा 1,976 है, जबिक घायलों की संखया 8,034 है।

मारे गए लोगों में 112 बच्चे शामिल हैं, जबकि 242 बच्चे घायल भी हुए हैं।

ओएचसीएचआर और डब्ल्यूएचओ यह बता पाने में विफल रहे हैं कि किस परिस्थितियों में इतने लोग मारे गए और घायल हुए हैं।

यमन वर्ष 2011 से राजनतिक संकट से जूझ रहा है, हौती विद्रोहियों द्वारा आंदोलन और संघर्ष तेज करने के बाद बीते कुछ महीनों में यह संकट और भी ज्यादा गहरा गया है।

वहीं, यमन के निर्वासित राष्ट्रपति अब्द रब्बु हादी मंसूर का समर्थन कर रहे रियाध ने हौती विद्रोहियों और उनके सहयोगियों के दमन के लिए 19 मार्च से ही सैन्य अभियान चलाया है। तेहरान एवं दूसरे शिया दलों ने हालांकि इस सैन्य अभियान की निंदा की है।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक यमन में 1.2 करोड़ नागरिकों को इस समय मानवीय सहायता की सख्त जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश