ढाका: बांग्लादेश में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 7.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसके साथ ही नेपाल और कई भारतीय राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 'बीडीन्यूज24' ने यह जानकारी दी। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, 7.5 तीव्रता के भूकंप का केंद्र नेपाल के लामजुंग जिले से 35 किलोमीटर पूर्व में स्थित था।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, भारत में रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता छह थी।
यहां तक कि भूकंप के आधे घंटे बाद तक झटके महसूस होते रहे।