कराची: पाकिस्तान में मीडिया नियामक ने एक अभिनेता को रमजान से जुड़े एक लोकप्रिय कार्यक्रम की मेजबानी करने से रोक दिया है क्योंकि वह कथित तौर पर विवादास्पद धार्मिक और जातीय विचारों को बढ़ावा दे रहा था। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (PEMRA) ने कहा कि उसने अभिनेता हमजा अली अब्बासी को शो की मेजबानी करने से रोक दिया। उनके शो के बारे में बहुत सारी शिकायतें मिली थी जिनमें दावा किया गया कि मीडिया नियामक की आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है।
अब्बासी ने अल्पसंख्यक अहमिदया समुदाय के दमन के खिलाफ अपने शो इश्क-ए-रमजान में बोलकर पाकिस्तानी दर्शकों को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने शो में ईशनिंदा कानून और कादियानी पंथ के लोगों को गैर-मुस्लिम करार देने के सरकार के फैसले पर खुली बहस का वादा भी किया था।
रमज़ान में खाना खाने पर हिंदू को पीटा, कांस्टेबल गिरफ्तार
पाकिस्तान के घोटकी जिले में एक हिंदू को रमज़ान के दौरान खाना खाने पर पुलिस द्वारा बेरहमी से मारने का मामला सामने आया था। गोकुल दास (80) को घोटकी जिले में तैनात कांस्टेबल अली हसन ने पीटा और प्रताड़ित किया था। पीटे गए गोकुल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर जनरल सिंध ए.डी. ख्वाजा ने पीड़ित वृद्ध को इंसाफ दिलाने का आदेश दिया था।
पाकिस्तानी मीडिया में की रिपोर्टस के अनुसार, कांस्टेबल अली हसन कोगोकुल दास को उन्हे चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।