1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक सेना प्रमुख ने अमेरिकी ड्रोन हमलों का किया विरोध

पाक सेना प्रमुख ने अमेरिकी ड्रोन हमलों का किया विरोध

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2016 10:26 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 10:26 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के शक्तिशाली सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने आज कहा कि पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले बंद होने चाहिए। शरीफ ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब बीते 21 मई को अमेरिकी

Pak army chief- India TV Hindi
Pak army chief

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के शक्तिशाली सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने आज कहा कि पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले बंद होने चाहिए। शरीफ ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब बीते 21 मई को अमेरिकी विशेष बल ने देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में ड्रोन हमले में तालिबान प्रमुख मुल्ला मंसूर को मार गिराया था।

पाकिस्तानी ज़मीन पर अमेरिकी हमलों से पाक सेना प्रमुख दुखी

राष्ट्रपति ममनून हुसैन द्वारा संसद के संयुक्त सत्र को दिए संबोधन में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए शरीफ ने कहा, पाकिस्तानी सरजमीं में अमेरिकी ड्रोन हमले अफसोसजनक हैं और ये बंद होने चाहिए। अफगानिस्तान में शांति लाने के प्रयासों में मंसूर को मार गिराने को महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमेरिकी बल पाकिस्तानी सरजमीं पर खतरों को नहीं बख्शेगा।

सेना प्रमुख का दावा, आतंकवादियों के खिलाफ अभियान सफलतापूर्वक जारी

शरीफ ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान सफलतापूर्वक जारी है। हैरानी की बात यह है कि दिल्ली को पांच मिनट में तबाह करने की धमकी देने वाले पाकिस्तान विशेषज्ञ यह नहीं बता सके हैं कि पाकिस्तान की ज़मीन पर हो रहे अमेरिकी ड्रोन हमलों से कैसे निजात मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश