1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक सेना ने तबाह किए ISIS के ठिकाने, 12 आतंकी मारे गए

पाक सेना ने तबाह किए ISIS के ठिकाने, 12 आतंकी मारे गए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 08, 2017 04:41 pm IST,  Updated : Jun 08, 2017 04:41 pm IST

पाकिस्तान सेना ने आज बताया कि पिछले सप्ताह अपने एक अभियान के तहत उसने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों को तबाह कर दिया।

Pak army destroy isis hideouts- India TV Hindi
Pak army destroy isis hideouts

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सेना ने आज बताया कि पिछले सप्ताह अपने एक अभियान के तहत उसने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों को तबाह कर दिया और दो आत्मघाती बम हमलावरों समेत 12 कट्टर आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने तीन दिन के अभियान का विस्तृत ब्योरा देते हुए अपने बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर की गयी कार्रवाई के तहत प्रांत के मस्तंग इलाका में एक से तीन जून तक अभियान चलाया था। इसके अनुसार, बहरहाल मस्तंग में सुरक्षा बलों के सफल अभियान में पाकिस्तान के बलूचिस्तान (प्रांत) में आईएसआईएस के किसी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संगठित ठिकाने की स्थापना से इनकार किया गया है। अभियान के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं को भी नाकाम किया गया। (तीन दिवसीय दौरे पर चार जुलाई को इस्राइल पहुंचेंगे भारतीय प्रधानमंत्री)

इसने बताया कि ऐसी रिपोर्ट थी कि मस्तंग के 36 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित इसप्लिंगी पहाडि़यों के पास की गुफाओं में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-झांगिवी अल आलमी (LEJA) के 10-15 आतंकवादी छुपे थे। इसके अनुसार, उक्त संगठन ने कथित रूप से ISIS (दाएश) के साथ संपर्क के लिये प्रयास किया था और बलूचिस्तान में आईएसआईएस के पैर जमाने में मदद की थी।

इसके अनुसार, दोनों ओर से चली गोलीबारी में दो आत्मघाती बम हमलावरों समेत 12 कट्टर आतंकवादियों की मौत हो गयी और अभियान में दो अधिकारियों समेत पांच सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गये। 12 मई को सीनेट के डिप्टी चेयरमैन मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी के खिलाफ इस्तेमाल आत्मघाती बम हमलावर को भी इसी ठिकाने से भेजा गया था। सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सफल अभियान के लिये सादर्न कमान, खुफिया एजेंसी और सुरक्षा बलों के प्रयासों की तारीफ की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश