1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रावलपिंडी में मुख्यालय स्थानांतरित करने की योजना बना रही है पाक सेना

रावलपिंडी में मुख्यालय स्थानांतरित करने की योजना बना रही है पाक सेना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2017 04:03 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 04:03 pm IST

पाकिस्तान की शक्तिशाली सेना अपना जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) रावलपिंडी से इस्लामाबाद स्थानांतरित करने की योजना बना रही है।

Pak army plans to shift its headquarters in Rawalpindi- India TV Hindi
Pak army plans to shift its headquarters in Rawalpindi

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शक्तिशाली सेना अपना जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) रावलपिंडी से इस्लामाबाद स्थानांतरित करने की योजना बना रही है। मीडिया में आज जारी रिपोर्ट के अनुसार इस महत्वकांक्षी परियोजना पर पाकिस्तानी सेना निर्माण कार्य शुरू करने को तैयार है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की पब्लिक अकाउंट्स कमिटी (PAC) की उपसमिति की एक बैठक के दौरान कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी (CDA) के एक अधिकारी ने इसका खुलासा किया। (चीन में लागू हुआ सबसे विवादित साइबर कानून)

अखबार के अनुसार आर्थिक दिक्कतों के चलते सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी के निर्देर्शों पर अक्तूबर 2008 से 2009 के आसपास जीएचक्यू स्थानांतरिक करने की योजना स्थगित कर दी गयी थी। एक ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार सीडीए ने 1,159 रपये प्रति वर्ग गज की दर से जीएचक्यू के लिये डी-11 और ई-10 में 870 एकड़ जमीन हासिल की थी, लेकिन उसने 200 रपये प्रति वर्ग गज की सब्सिडी दर पर यह जमीन आबंटित की।

रिपोर्ट में कहा गया कि सब्सिडी आबंटन के नतीजतन प्राधिकरण को 40,340 लाख रपये का नुकसान हुआ। सीनेटर मुशाहिद हुसैन सैयद की अध्यक्षता वाली पीएसी की एक उपसमिति ने उस स्थान पर कार्य शुरू करने के बारे में पूछा था और इसके उत्तर में सीडीए मेंबर इस्टेट खुशाल खान ने बताया, उन्होंने योजना को दोबारा शुरू किया और वे निर्माण गतिविधियां शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश