1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, हमलावरों को सजा मिलनी ही चाहिए

पाक के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, हमलावरों को सजा मिलनी ही चाहिए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 06, 2016 09:43 pm IST,  Updated : Jan 06, 2016 09:44 pm IST

इस्लामाबाद: पंजाब के पठानकोट में एयरबेस पर हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘हमले की साजिश रचने वालों को सजा मिलनी चाहिए।

khwaja asif- India TV Hindi
khwaja asif

इस्लामाबाद: पंजाब के पठानकोट में एयरबेस पर हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘हमले की साजिश रचने वालों को सजा मिलनी चाहिए। कुछ लोग भारत से रिश्ते खराब करना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि भारत-पाक के दोस्ताना रिश्ते ही आतंकवाद को जवाब होगा।

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इतना बड़ा हमला होने के बाद भी भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ किसी तरह की कड़वी बात नहीं कही गई। पाकिस्तान के इरादों पर शक जाहिर नहीं किया गया। भारत का ये रवैया दोंनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारने की गंभीरता दिखाता है।

आज पाकिस्तान के दूसरे मंत्रियों और सांसदों ने भी कहा कि पठानकोट आतंकी हमले की वजह से दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी नहीं आनी चाहिए। आतंकवाद का मिलकर और डटकर सामना करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने पाकिस्‍तान को जैश पर कार्रवाई करने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इस पर पाकिस्तान का रवैया भी सकारात्मक रहा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे भारत सरकार के कॉन्टैक्ट में हैं और वे भारत द्वारा दी गई जानकारी पर काम कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश