1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जाधव मामले में पाकिस्तानी कानून के अनुसार बर्ताव होगा: पाकिस्तानी मंत्री

जाधव मामले में पाकिस्तानी कानून के अनुसार बर्ताव होगा: पाकिस्तानी मंत्री

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2017 06:27 pm IST,  Updated : May 20, 2017 06:27 pm IST

पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री चौधरी निसार अली खान ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव के मामले में देश के कानून के अनुसार बर्ताव करेगा, जिन्हें सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई है।

Kulbhushan Jadhav | PTI Photo- India TV Hindi
Kulbhushan Jadhav | PTI Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री चौधरी निसार अली खान ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव के मामले में देश के कानून के अनुसार बर्ताव करेगा, जिन्हें सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। 

एक पाकिस्तानी टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री ने कहा कि उनका देश जाधव मुद्दे को जासूसी मामले के रूप में देखेगा और इसमें पाकिस्तान के कानून के अनुसार ही बर्ताव किया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि जाधव की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में कई आतंकी घटनाओं को रोकने में मदद मिली। मंत्री खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में फ्रंटियर कॉर्प्स की परेड के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उनका यह बयान अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) द्वारा इस मामले की अंतिम सुनवाई तक जाधव की मौत की सजा पर रोक लगाने के आदेश के बाद आया है। 

मंत्री ने पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान के साथ खराब संबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान और अफगानिस्तान के दिल एक साथ धड़कते हैं।' उन्होंने साथ ही चेताया भी काबुल, इस्लामाबाद से 'भारत की भाषा' में बात न करे। उन्होंने काबुल से कहा कि पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने से पहले वह अपने आंतरिक और बाहरी मुद्दों को सुलझाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश