1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानी नेता ने मोदी को पकड़ने के लिए रखा 1 अरब का इनाम

पाकिस्तानी नेता ने मोदी को पकड़ने के लिए रखा 1 अरब का इनाम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2015 11:33 pm IST,  Updated : Jun 01, 2015 11:36 pm IST

रावलकोट: एआरवाई न्यूज के हवाले  से पाक अधिकृत कश्मीर के रावलकोट में जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख सिराजुल हक ने अपनी नई पार्टी के समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 1 अरब रुपये के

पाकिस्तानी नेता ने...- India TV Hindi
पाकिस्तानी नेता ने रखा मोदी पर 1 अरब का इनाम

रावलकोट: एआरवाई न्यूज के हवाले  से पाक अधिकृत कश्मीर के रावलकोट में जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख सिराजुल हक ने अपनी नई पार्टी के समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 1 अरब रुपये के इनाम की घोषणा की।

भाषण के दौरान जमात-ए-इस्लामी प्रमुख सिराजुल हक ने  कश्मीर के मुद्दे को जोर-शोर से हवा दी और कहा है कि कश्मीर का मुद्दा ‘बस डिप्लोमेसी’ और ‘फनकार डिप्लोमेसी’ से हल नहीं जा किया जाएगा।

पाकिस्तानी नेता ने मोदी के सिर पर रखा 1 अरब का इनाम जमात-इस्लामी प्रमुख और पाकिस्तान सीनेट नेता सिराजुल हक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 1 अरब रुपये का ईनाम रखा है।

उन्होंने  कहा है कि कश्मीरियों की स्वतंत्रता में भारत सरकार स्पष्ट रुप से एक बड़ी बाधा, लेकिन पाकिस्तान सरकार की नीतियों भी इस मसले पर मदद नहीं कर रहे हैं।  जेआई प्रमुख ने कहा है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार को कश्मीर मुद्दे पर अपनी और अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ मिलकर स्पष्ट नीति बनानी चाहिए।

जेआई प्रमुख ने कहा है कि भारत कभी भी पाकिस्तान का दोस्त नहीं हो सकता है, और अगर कोई भारत से दोस्ती चाहता है तो उसे मुंबई जाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीरियों के शहादत के प्रति पाकिस्तान के शासक बहरे, गूंगे और अंधे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश