1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक मैनेजर पर नौकरी ढूंढ़ रही भारतीय महिला से छेड़छाड़ का आरोप

पाक मैनेजर पर नौकरी ढूंढ़ रही भारतीय महिला से छेड़छाड़ का आरोप

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2016 06:45 pm IST,  Updated : May 16, 2016 06:45 pm IST

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी ढूंढ रही 19 साल की एक भारतीय महिला को नौकरी देने के बहाने उससे छेड़छाड़ करने का एक पाकिस्तानी प्रबंधक पर आरोप लगा है। मीडिया में आई एक खबर

Molestation- India TV Hindi
Molestation

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी ढूंढ रही 19 साल की एक भारतीय महिला को नौकरी देने के बहाने उससे छेड़छाड़ करने का एक पाकिस्तानी प्रबंधक पर आरोप लगा है। मीडिया में आई एक खबर में यह बताया गया है।

कंप्यूटर सिखाने के बहाने बुलाया घर

दुबई में एक रियल एस्टेट कंपनी में 33 वर्षीय पाकिस्तानी प्रशासनिक प्रबंधक पर नौकरी ढूंढ रही एक गृहिणी को बहला कर अपने फ्लैट में बुलाने का आरोप है। उसका दावा है कि वह अपने फ्लैट में उसे कंप्यूटर का प्रशिक्षण देना चाहता था। हालांकि वहां महिला से छेड़छाड़ की गई।

महिला को बताया था कि कंपनी को सेक्रेटरी की है ज़रूरत

बताया जाता है कि महिला इंटरनेट पर नौकरी ढूंढ रही थी तभी उसका इस व्यक्ति से संपर्क हुआ। इस व्यक्ति ने बताया कि उसकी कंपनी को एक सेक्रेटरी की जरूरत है। महिला इस व्यक्ति से दुबई में अल रशीदिया इलाके में साक्षात्कार के लिए मिली। वह उसे अपने फ्लैट में ले गया जिसके बारे में उसने दावा किया कि यह दुबई इंटरनेशनल सिटी आधारित कंपनी है।

मामले का फैसला 26 मई को सुनाया जाएगा

महिला के फ्लैट में प्रवेश करने के बाद उसने पाया कि यह इस व्यक्ति का घर है। एएन नाम से पहचान किया गया यह व्यक्ति उसे अपने शयनकक्ष में ले गया जहां उससे छेड़छाड़ की। इस मामले में फैसला 26 मई को सुनाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश