1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. विराट कोहली पर फिदा कंदील पर चढ़ा मौलवी का इश्क

विराट कोहली पर फिदा कंदील पर चढ़ा मौलवी का इश्क

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 22, 2016 01:01 pm IST,  Updated : Jun 22, 2016 01:01 pm IST

पाकिस्तान की मॉडल कंदील बलोच ने एक बार फिर ऐसा किया है जिसके कारण वह विवादों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक मुस्लिम धर्मगुरू मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ सेल्फी ली।

qandeel baloch- India TV Hindi
qandeel baloch

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मॉडल कंदील बलोच ने एक बार फिर ऐसा किया है जिसके कारण वह विवादों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक मुस्लिम धर्मगुरू मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ सेल्फी ली, और उसे फेसबुक और ट्वीटर पर शेयर किया। जिसके बाद उनकी यह फोटो पूरे पाकिस्तान में वायरल हो गई। हुआ यूं कि रमजान के चलते बलोच और अब्दुल कवी इफ्तार के दौरान एक होटल नें मिले थे। सेल्फी में कंदील और मुफ्ती अब्दुल कवी एक दूसरे के बेहद नजदीक बैठे दिख रहे हैं और कंदील उनकी टोपी पहनकर फोटो ले रही हैं।

मीडिया से बात करते हुए कंदील ने कहा, "मुफ्ती ने मुझसे होटल में मिलने की ख्वाहिश जाहिर की थी और मिलने पर अपने इश्क का इजहार किया।" जबकि अब्दुल कवी का कहना है कि कंदील उनसे मिलना चाहती थी और अपने ने उसने दुआ भी मांगी। अब्दुल ने यह भी बताया कि कंदील ने उनसे दरख्वास्त की है कि वो उनकी मुलाकात राजनेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान से करा दें।

अब्दुल ने कहा, "मैंने कंदील से कहा कि मैं रमजान के बाद इमरान से इस बारे में बात करूंगा।" कंदील ने इस बारे में टीवी चैनल को बताया, "जब मैंने इमरान का नाम लिया तो मुफ्ती साहब बोले कि इमरान को छोड़ो। वो 65 साल के बुज़ुर्गवार हो चले हैं। जबकि मैं तो महज 50 साल का हूं और तुम 25 की। हमारी जोड़ी ज्यादा जमेगी।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश