इस्लामाबाद: इस्लामाबाद में रात 10 बजकर 20 मिनट से आसमान में एफ-16 विमान उड़ान भर रहे हैं। सीनियर जर्नलिस्ट हामिद मीर के हवाले से बताया गया कि इस्लामाबाद का आकाश एफ-16 विमानों की आवाज से गूंज रहा है। इसे युद्ध की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले आज दिन में लड़ाकू विमानों की पाकिस्तान के विभिन्न हाइवे पर लैंडिंग हुई। इन विमानों ने सड़कों से ही टेक ऑफ भी किया।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सड़कों पर उतारे जंगी जहाज
पाकिस्तान एयर फोर्स के फाइटर जेट्स आज वहां की सड़कों पर नजर आए। पीओके, पेशावर, रावलपिंडी, नौशेरा जैसे इलाकों में फाइटर जेट्स ने सड़क से टेक ऑफ किया और सड़क पर ही लैंडिंग की। इन उड़ानों की तैयारी के लिए पाकिस्तान के दो बड़े मेन हाइवे को बंद कर दिया गया। पूरे नॉर्दर्न एरिया में पाकिस्तान ने कमर्शियल फ्लाइट्स पर रोक लगा दी गई।
पीओके, गिलगिट बाल्टिस्तान में कोई विमान नहीं उड़ा। पाकिस्तान ने ये सब कुछ वॉर एक्सरसाइज के नाम पर किया। पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने मोटरवे पर खड़े फाइटर प्लेन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और कहा कि पाकिस्तान हर चुनौती के लिए तैयार है।