1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 5 बड़े आतंकियों के डेथ वारेंट पर PAK ने किए साइन

5 बड़े आतंकियों के डेथ वारेंट पर PAK ने किए साइन

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2016 05:23 pm IST,  Updated : May 13, 2016 05:24 pm IST

पाकिस्तान ने कराची में हुए सिलसिलेवार हमलों में संलिप्त उन पांच 'कट्टर' आतंकवादियों की फांसी को मंजूरी दे दी है।

राहील शरीफ- India TV Hindi
राहील शरीफ

इस्लामाबाद: इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (ISPR) ने एक बयान में कहा है कि पाकिस्तान ने कराची में हुए सिलसिलेवार हमलों में संलिप्त उन पांच 'कट्टर' आतंकवादियों की फांसी को मंजूरी दे दी है। बयान में यह भी कहा गया कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) जनरल राहील शरीफ ने बीते गुरुवार को पांचों आतंकवादियों के 'डेथ वारंट' पर हस्ताक्षर कर दिए। कहा गया कि उन्होंने निचली अदालत के समक्ष अपने गुनाह कबूल लिए हैं।

कट्टर आतंकवादी साद अजीज, ताहिर हुसैन मिनहस, असद-उर-रहमान, हाफिर नासिर और मोहम्मद अजहर इशरत पर 13 मई, 2015 को कराची के सफूरा गोथ इलाके में एक बस पर हमला कर 10 महिलाओं सहित इस्माइली समुदाय के 45 सदस्यों की जान लेना का मुकदमा चलाया जा रहा था। उस दिन इस्माइली समुदाय के सदस्यों से भरी एक बस पर सशस्त्र पुरुषों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं, जिसमें 43 लोग मारे गए थे और 13 अन्य लोग घायल हुए थे।

सशस्त्र पुरुषों ने इस हमले में 9MN की पिस्टल का उपयोग किया था और बाद में भाग निकले थे। उन्होंने मार्च 2015 में कराची की सालेह मस्जिद पर हुए हमले में भी संलिप्त होने की कोशिश की थी। पिछले साल अप्रैल में सामाजिक कार्यकर्ता सबीन महमूद की हत्या की और कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हमला किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश