1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: गाड़ी के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत

पाकिस्तान: गाड़ी के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2018 02:18 pm IST,  Updated : Aug 03, 2018 02:18 pm IST

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

pakistan- India TV Hindi
pakistan

पेशावर: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

खैबर पख्तूनख्वा के एबटाबाद जिले में स्थित थांडयानी हिल स्टेशन में यह दु्र्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि परिवार के लोग रावलपंडी से थांडयानी एक शोकसभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में थांडयानी के निकट खराब सड़क की वजह से चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में वाहन के चालक और परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश