1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत आतंकवादियों की मदद करता है: पाकिस्तान

भारत आतंकवादियों की मदद करता है: पाकिस्तान

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2016 09:48 am IST,  Updated : May 16, 2016 09:48 am IST

पाकिस्तान ने भारत पर आतंकवादियों और अलगाववादियों की मदद का आरोप लगाया है और कहा है कि विशेष रूप में अशांत बलूचिस्तान क्षेत्र में वह ऐसा करता है।

khwaja asif- India TV Hindi
khwaja asif

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत पर आतंकवादियों और अलगाववादियों की मदद का आरोप लगाया है और कहा है कि विशेष रूप में अशांत बलूचिस्तान क्षेत्र में वह ऐसा करता है। मीडिया रपटों से रविवार को यह जानकारी मिली है। रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने दुनिया न्यूज को दिए साक्षात्कार में यह आरोप लगाया। हालांकि आसिफ ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

आसिफ ने इसके अलावा अमेरिका में पूर्व पाकिस्तानी उच्चाधिकारी हुसैन हक्कानी पर भी निशाना साधा। हक्कानी ने 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमले में पाकिस्तान की भूमिका का खुलासा किया है।

हक्कानी ये आरोप अपनी जल्द प्रकाशित हो रही किताब "भारत बनाम पाकिस्तान: क्यों हम सिर्फ दोस्त नहीं हो सकते?" में लगाए हैं।

पाकिस्तान ने पहले भी भारत पर बलूचिस्तान में अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था। पाकिस्तान ने भारतीय लॉबी पर आरोप लगाया था कि वह अमेरिका द्वारा उसे बेचे जा रहे F-16 लड़ाकू विमानों के सौदे को रोकने का अथक प्रयास कर रहा है और अब देश के एक शीर्ष मंत्री ने आरोप लगाया है कि नई दिल्ली आतंकवादियों और अलगाववादियों का समर्थन कर रही है, खासकर अशांत बलूचिस्तान प्रांत में।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश