1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे पाकिस्तान और अफगानिस्तान: जनरल बाजवा

आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे पाकिस्तान और अफगानिस्तान: जनरल बाजवा

 Written By: IANS
 Published : Feb 20, 2017 07:49 pm IST,  Updated : Feb 20, 2017 07:49 pm IST

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर सुरक्षा-व्यवस्था चुस्त कर दी गई है।

Pakistani Army Chief General Qamar Javed Bajwa | AP Photo- India TV Hindi
Pakistani Army Chief General Qamar Javed Bajwa | AP Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर सुरक्षा-व्यवस्था चुस्त कर दी गई है। इंटर सर्विसिस पब्लिक रिलेशन ने एक बयान में कहा कि सेना प्रमुख रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनरल बाजवा कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं और यह प्रयास साथ मिलकर जारी रहेगा। सेना प्रमुख ने सीमा-पार आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए अफगान सुरक्षा बलों के साथ ज्यादा प्रभावी सीमा समन्वय बनाने और सहयोग का निर्देश दिया।

जनरल बाजवा ने हाल में आए अफगान अधिकारियों के उस प्रस्ताव का स्वागत किया, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ परिणामोन्मुख परस्पर सहयोग की बात कही गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश