1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान सेना प्रमुख ने 12 आतंकवादियों को सुनाई मृत्युदंड की सजा

पाकिस्तान सेना प्रमुख ने 12 आतंकवादियों को सुनाई मृत्युदंड की सजा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 03, 2018 11:55 am IST,  Updated : Jul 03, 2018 11:55 am IST

पाकिस्तान सेना प्रमुख ने आतंकवाद की अलग-अलग घटनाओं में शामिल 12 आतंकवादियों को मृत्युदंड की सजा को मंजूरी दी।

Pakistan Army chief sentenced to 12 terrorists sentenced to...- India TV Hindi
Pakistan Army chief sentenced to 12 terrorists sentenced to death

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सेना प्रमुख ने आतंकवाद की अलग-अलग घटनाओं में शामिल 12 आतंकवादियों को मृत्युदंड की सजा को मंजूरी दी। सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने जारी बयान में कहा कि पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भी देश में कानून एवं व्यवस्था की बिगड़ रही स्थिति में शामिल अन्य छह आतंकवादियों को सजा की पुष्टि की है। (रूहानी ने कहा, ईरान के यूरोप के साथ संबंध महत्वपूर्ण )

ये आतंकवादी सुरक्षाबलों, नागरिकों और सरकारी एजेंसियों पर हमले में शामिल रहे हैं, जिनमें आठ सैनिकों, 26 नागरिकों की मौत हो गई जबकि 133 घायल हो गए। ये आतंकवादी पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शिया मस्जिद पर हमले में भी शामिल रहे।

सुरक्षाबलों ने इन आतंकवादियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश