1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने कसा हाफिज सईद पर शिकंजा, जमात-उद-दावा के तीन आतंकी गिरफ्तार

पाकिस्तान ने कसा हाफिज सईद पर शिकंजा, जमात-उद-दावा के तीन आतंकी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2019 09:36 am IST,  Updated : May 31, 2019 09:36 am IST

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Hafiz Saeed - India TV Hindi
Hafiz Saeed 

लाहौर। पाकिस्‍तान ने अंतरराष्‍ट्रीय दबाव के बाद मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पाकिस्‍तान ने जमात के तीन आतंकियों को देश के पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया गया है। 

यहां गुरुवार देर रात जारी एक बयान में पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी)ने कहा कि उसने लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में एक ठिकाने पर कार्रवाई करते हुए जमात के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बयान में कहा गया,‘‘इनके पास के लाखों रुपए बरामद किए गए, जो इन्होंने आतंकवादी गतिविधियों के लिए जुटाए थे।’’ 

विभाग ने बताया कि इनके खिलाफ फैसलाबाद में आतंकवाद निरोधक अदालत में एक रिपोर्ट भी पेश की गई है। पिछले सप्ताह भी अधिकारियों ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकवादियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि आतंकवाद को धन मुहैया कराने के खिलाफ देश भर में कार्रवाई चल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश