1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पठानकोट हमले पर भारत से और सबूत मांगेगा पाकिस्तान: रिपोर्ट

पठानकोट हमले पर भारत से और सबूत मांगेगा पाकिस्तान: रिपोर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2016 02:38 pm IST,  Updated : Feb 01, 2016 02:38 pm IST

पाकिस्तानी दैनिक डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हमले की जांच कर रही पाकिस्तान सरकार की टीम पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से कहेगी कि वह भारत से और सबूत मांगे।

pathankot attack- India TV Hindi
pathankot attack

लाहौर: पठानकोट आतंकवादी हमले में जांच में कोई प्रगति नहीं होने के चलते पाकिस्तान इस सिलसिले में भारत से और सबूत मांगने की योजना बना रहा है। पाकिस्तानी दैनिक डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हमले की जांच कर रही पाकिस्तान सरकार की टीम पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से कहेगी कि वह भारत से और सबूत मांगे।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हमले की जांच के नतीजे जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। पाकिस्तानी दैनिक ने एक सूत्र के हवाले से कहा, टीम ने भारत की ओर से प्रदान किए गए :पाकिस्तान से भारत में कॉल करने के लिए कथित रूप से उपयोग किए गए: पांच सेलफोन नंबरों की जांच तकरीबन पूरी कर ली है। इन नंबरों से आगे के कोई और सुराग नहीं मिले क्योंकि वे गैर पंजीकृत थे और उनकी पहचान फर्जी थे।

सूत्र ने कहा, जांच आगे नहीं बढ़ रही है। टीम को और सबूत की जरूरत है। इसलिए, इसने सरकार को लिखा है कि वह भारत से बात करे और उसे हालात से आगाह कराए और यहां जांच को आगे बढ़ाने के लिए और सबूत मांगे।

सूत्र ने पठानकोट आतंकवादी हमले के सिलसिले में हिरासत में लिए गए जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर समेत लोगों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, पहले भारत से ज्यादा सबूत आने दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश