1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक सेना अधिकारी का आरोप, बलूचिस्तान में हिंसा फैला रहा भारत

पाक सेना अधिकारी का आरोप, बलूचिस्तान में हिंसा फैला रहा भारत

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2016 09:35 am IST,  Updated : Apr 03, 2016 09:35 am IST

पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारत पर अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया।

pakistan blames india for violence in balochistan- India TV Hindi
pakistan blames india for violence in balochistan

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारत पर अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। इन्स्पेक्टर जनरल फ्रंटियर कॉप्र्स (आईजीएफसी) मेजर जनरल शेर अफगान ने बताया भारतीय जासूस की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में भारत द्वारा प्रायोजित आतंकवाद साबित हो गया है। वह यहां प्रांतीय राजधानी क्वेटा में एफसी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

प्रांत में चरमपंथ और उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में पैरामिलिट्री एफसी का नेतृत्व कर रहे अफगान ने कहा कि बलूचिस्तान में कोई स्थानीय सशस्त्र आंदोलन नहीं है क्योंकि वहां हिंसा में शामिल लोगों को विदेश से समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि भारत के अलावा अफगान खुफिया एजेंसियां भी आतंकवाद में शामिल हैं।

आईजीएफसी ने यह भी दावा किया कि कुलभूषण यादव की गिरफ्तारी से उसके आकाओं की गिरफ्तारी की राह बनी। सेना के अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि भारत 46 अरब डालर के चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को बाधित करने के लिए प्रयासरत है। कुलभूषण पर पाकिस्तान ने अपने यहां विध्वंसक गतिविधियों की साजिश रचने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि कुलभूषण को ईरान से प्रवेश करने के बाद बलूचिस्तान में गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश