1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में बम विस्फोट, 3 की मौत

पाकिस्तान में बम विस्फोट, 3 की मौत

 Written By: IANS
 Published : May 11, 2015 01:46 pm IST,  Updated : May 11, 2015 02:18 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के संघ प्रशासित कबायली क्षेत्र (फाटा) में सोमवार को रिमोट से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का विस्फोट किया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट की रिपोर्ट के

पाकिस्तान में बम...- India TV Hindi
पाकिस्तान में बम विस्फोट, 3 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के संघ प्रशासित कबायली क्षेत्र (फाटा) में सोमवार को रिमोट से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का विस्फोट किया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बाजौर एजेंसी की ममोंद तहसील में हुई।

सूत्रों के मुताबिक, जिस समय सड़क किनारे लगे बम में विस्फोट हुआ, कबायली नेता मलक मुहम्मद जन उधर से गुजर रहे थे। वह हर क्षेत्र की तरफ जा रहे थे।

इस विस्फोट में सरकार समर्थित कबायली नेता और उसके दो अंगरक्षकों की मौत हो गई है, जबकि उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश