1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भारतीय राजनयिक को किया तलब

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भारतीय राजनयिक को किया तलब

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2019 07:31 am IST,  Updated : Sep 08, 2019 07:31 am IST

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए कथित संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर शनिवार को शीर्ष भारतीय राजनयिक को तलब किया।

Imran Khan- India TV Hindi
Imran Khan, PM, Pakistan  Image Source : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए कथित संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर शनिवार को शीर्ष भारतीय राजनयिक को तलब किया। पाकिस्तान का कहना है कि छह सितंबर को LoC फर खुईराता सेक्टर में भारत की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया, जिसमें चार असैन्य नागरिक घायल हुए हैं। 

विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशिया और दक्षेस मामलों के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में चार्ज डि’अफेयर्स गौरव अहलूवालिया को तलब किया और भारतीय सैनिकों द्वारा बिना किसी उकसावे के किए गए कथित संघर्ष विराम उल्लंघन की आलोचना की। फैसल ने दावा किया कि यह संघर्ष विराम उल्लंघन छह सितंबर को नियंत्रण रेखा पर खुईराता सेक्टर में हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश