इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी पुलिस विभाग (CTD) ने भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) द्वारा कथित रूप से प्रशिक्षित एक शख्स को गिरफ्तार करने का दावा किया है। समाचार-पत्र 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, CTD के अधिकारी नावीद निसार ख्वाजा ने बुधवार को बताया कि मोहम्मद आरिफ नामक इस शख्स ने भारतीय सेना के शिविरों में प्रशिक्षण लेने की बात स्वीकार की है।
ख्वाजा का कहना है कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कराची शहर में हब नदी के किनारे से गुजरने वाले मार्ग में एक स्थान पर छापा मारकर आरिफ को हिरासत में लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने उसके पास से दो हथगोले और एक पिस्तौल भी बरामद की।