नई दिल्ली: पाकिस्तान की मिलिट्री द्वारा कथित रूप से भारतीय ड्रोन को गिराए जाने की खबर सामने आई है।
आईएसपीआर ने यह दावा किया है कि पाकिस्तानी आर्मी ने एलओसी के पास यह ड्रोन गिराया था।
उनका कहना है कि यह भारत का स्पाई ड्रोन था जो आर्मी की एक्टिविटीज पर नजर रखने के लिए आया था।
पाक सेना के मुताबिक ड्रोन द्वारा हवाई सीमा का उल्लंघन किया गया। उनका यह भी कहना है कि भारत एरियल फोटोग्राफी के लिए इस स्पाई ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा था।