इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज कहा कि डीएनए जांच से अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अमेरिकी ड्रोन हमले में अफगान तालिबान प्रमुख मुल्ला मंसूर की मौत की पुष्टि हो गयी है। गृह मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गये दो लोगों में से एक का डीएनए नमूना मंसूर के निकट रिश्तेदार के DNA से मेल खाता है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ड्रोन हमले में मारे गये दूसरे व्यक्ति की पहचान हो गयी है। इस बात की पुष्टि हो गयी है कि हमले में मारा गया व्यक्ति पूर्व तालिबान प्रमुख मुल्ला मंसूर था। मंसूर के एक रिश्तेदार से उसके डीएनए के मिलान से उसकी वास्तविक पहचान हो सकी। उसका रिश्तेदार उसके शव को लेने के लिए अफगानिस्तान से आया था।
मुल्लाअख्तर मंसूर को फर्जी पहचान-पत्र पाने तथा दूसरी पत्नी व बच्चों के लिए पाकिस्तान की नागरिकता लेने में मदद करने के आरोप में दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है था। मंसूर और एक पाकिस्तानी चालक मोहम्मद आजम की 21 मई को अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत हो गयी थी।