1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 626 नए मामले, 14 और मरीजों की मौत

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 626 नए मामले, 14 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2020 04:20 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 04:20 pm IST

पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 626 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,87,300 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

Pakistan Coronavirus cases till 14 August - India TV Hindi
Pakistan Coronavirus cases till 14 August  Image Source : PTI

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 626 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,87,300 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि रातभर में कोविड-19 के 14 और मरीजों की मौत हो गई जिसके इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6,153 हो गई। 

देश में अभी कोविड-19 के 15,962 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 774 की हालत नाजुक है। पाकिस्तान में अब तक 2,65,215 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक सिंध में 1,25,289, पंजाब में 94,993, खैबर पख्तूनख्वा में 35,021, इस्लामाबाद में 15,342, बलूचिस्तान में 12,062, गिलगित बल्तिस्तान में 2,426 और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 2,167 मामले सामने आ चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि अब तक कोविड-19 के 22,29,409 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश