1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान फैक्ट्री हादसे में मरने वालों की संख्या 53 हुई

पाकिस्तान फैक्ट्री हादसे में मरने वालों की संख्या 53 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 08, 2015 04:20 pm IST,  Updated : Nov 08, 2015 04:20 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चार मंजिला एक फैक्ट्री के ढहने की घटना में मृतकों की संख्या 53 तक पहुंच गई। जियो टेलीविजन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुंदर इंडस्ट्रीयल एस्टेट के कई पीड़ितों

पाकिस्तान फैक्ट्री...- India TV Hindi
पाकिस्तान फैक्ट्री हादसे में मरने वालों की संख्या 53 हुई

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चार मंजिला एक फैक्ट्री के ढहने की घटना में मृतकों की संख्या 53 तक पहुंच गई। जियो टेलीविजन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुंदर इंडस्ट्रीयल एस्टेट के कई पीड़ितों के शव रविवार को मलबे से बाहर निकाले गए। बचावकर्ताओं ने कहा कि मलबे के अंदर अभी भी लोगों के जिंदा होने की उम्मीद है।

बचाव अधिकारियों ने कहा कि लाहौर सिटी के निकट राजपूत पॉलिस्टर मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री के मलबे से अब तक सैकड़ों लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है।

मलबे से जिंदा निकले लोगों ने कहा कि 26 अक्टूबर को आए भीषण भूकंप के कारण इमारत में आई दरार के मद्देनजर, ठेकेदार ने फैक्ट्री के मालिक को एक और मंजिल न बनाने का सुझाव दिया था, जिसे दरकिनार कर दिया गया।

बचावकर्ताओं ने इमारत में फंसे 167 लोगों में से 109 को बचा लिया गया है। अधिकांश को मामूली चोटें आई हैं। इस बीच त्रासदी के 51 घंटे बाद 18 वर्षीय एक युवक को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया। हादसा शुक्रवार को हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश