1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: प्रेमी के साथ भागने के बाद भाई ने बहन की हत्या की

पाकिस्तान: प्रेमी के साथ भागने के बाद भाई ने बहन की हत्या की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2020 05:53 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 05:53 pm IST

पाकिस्तान के पंजाब सूबे में परिवार की झूठी शान के लिए 17 वर्षीय लड़की की उसके भाई ने कथित तौर पर तब हत्या कर दी जब वह गांव के ही अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ कर चली गई।

Pakistan girl killed by brother after she elopes with boy- India TV Hindi
Pakistan girl killed by brother after she elopes with boy Image Source : PTI

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब सूबे में परिवार की झूठी शान के लिए 17 वर्षीय लड़की की उसके भाई ने कथित तौर पर तब हत्या कर दी जब वह गांव के ही अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ कर चली गई। लड़की का निम्न आय वर्ग आबादी वाले सत्तकुताला गांव के ही लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था और हाल में वह उसके साथ चली गई थी। पुलिस ने बताया कि इलाके के बुजुर्गों की पंचायत ने लड़के के परिवार को आदेश दिया कि वह लड़की को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दे। 

लड़के के परिवार ने पंचायत से कहा कि लड़का लड़की से निकाह करना चाहता है लेकिन पंचायत ने पहले लड़की को उसके परिवार को सौंपने पर जोर दिया। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को लड़के के परिवार ने लड़की को उसके घर छोड़ा तो भाई मोहसिन से लड़की की बहस हुई जिसके बाद मोहसिन ने उसे गोली मार दी। लड़की की मौके पर हर मौत हो गई। भाई फरार है। 

अधिकारी ने बताया, ‘‘हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या घटना में लड़की का पिता भी शामिल है क्योंकि हत्यारे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए परिवार का कोई भी सामने आने को इच्छुक नहीं है।’’ गौरतलब है कि पाकिस्तान में झूठी शान के लिए हत्याएं आम हैं। ह्यूमन राइट्स वॉच के मुताबिकझूठी शान और इज्जत के नाम पर हर साल करीब एक हजार महिलाओं की हत्या कर दी जाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश