1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट हैक, भारत का राष्ट्रगान किया पोस्ट

पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट हैक, भारत का राष्ट्रगान किया पोस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2017 08:26 pm IST,  Updated : Aug 03, 2017 08:26 pm IST

पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट गुरुवार को अज्ञात हैकरों द्वारा थोड़ी देर के लिए हैक करने और उसके वेब पेज पर भारत का राष्ट्रगान तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं पोस्ट करने की खबर है।

Screenshot- India TV Hindi
Screenshot

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट गुरुवार को अज्ञात हैकरों द्वारा थोड़ी देर के लिए हैक करने और उसके वेब पेज पर भारत का राष्ट्रगान तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं पोस्ट करने की खबर है। Pakistan.gov.pk वेबसाइट पर भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 3 बजे 'Hacked by Ne0-h4ck3r' संदेश दिखाई दे रहा था।

हैकरों ने 3 रंगों में अशोक चक्र के साथ भारत के स्वतंत्रता दिवस का संदेश पोस्ट किया था। संदेश में लिखा हुआ था, ‘15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’ इसके बाद पोस्ट किए गए संदेश में लिखा हुआ था, ‘मन में आजादी, शब्दों में भरोसा...हमारी आत्माओं में गर्व...चलो उन महान लोगों को नमन करें जिन्होंने इसे संभव बनाया।’ इस संदेश में भारत का राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ भी लिखा हुआ है।

इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय और नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। आपको बता दें कि लगभग चार महीने पहले पाकिस्तान के समर्थक एक ग्रुप ने IIT दिल्ली, IIT वाराणसी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक कर ली थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश