1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में 9 कैदियों को फांसी की सज़ा

पाकिस्तान में 9 कैदियों को फांसी की सज़ा

 Written By: IANS
 Published : Mar 18, 2015 07:52 pm IST,  Updated : Mar 24, 2015 06:34 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बुधवार को नौ कैदियों को फांसी दे दी गई। समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, ताहिर शबीर को कोट लखपत केंद्रीय कारा, गुलाम मुहम्मद तथा जाकिर हुसैन को झांग

- India TV Hindi

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बुधवार को नौ कैदियों को फांसी दे दी गई। समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, ताहिर शबीर को कोट लखपत केंद्रीय कारा, गुलाम मुहम्मद तथा जाकिर हुसैन को झांग जिला जेल, शफाकत एवं सईद को फैसलाबाद केंद्रीय कारा, शौकत अली तथा मोहम्मद शबीर को रावलपिंडी की अडियाला जेल, अहमद नवाज को मियांवाली जेल और असद महमूद खान को अटॉक के केंद्रीय कारा में फांसी दे दी गई।

ताहिर को 2002 में एक व्यक्ति की हत्या मामले में फांसी की सजा सुनाई गई थी। मोहम्मद को 2000 में एक रिश्तेदार की हत्या के मामले में और हुसैन को 1998 में एक व्यक्ति की हत्या मामले में मृत्युदंड सुनाया गया था।

शफाकत और सईद को दोहरे हत्याकांड में सजा सुनाई गई थी।

शौकत और मोहम्मद शबीर को हत्या और हत्या की कोशिश में सत्र अदालत ने मृत्युदंड सुनाया था।

नवाज को 1998 में एक व्यक्ति की हत्या मामले में जिला अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। असद महमूद तीन लोगों की हत्या का दोषी था।

पाकिस्तान में आतंकवाद और गैर-आतंकवाद मामले में अब तक 48 लोगों को फांसी दी जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश