1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: कराची में लू के कारण 65 लोगों की मौत, तापमान 44 डिग्री पहुंचा

पाक: कराची में लू के कारण 65 लोगों की मौत, तापमान 44 डिग्री पहुंचा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 22, 2018 01:06 pm IST,  Updated : May 22, 2018 01:06 pm IST

पाकिस्तान के कराची में पिछले तीन दिनों में लू के कारण कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई। यहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Pakistan Heat Wave Kills 65 People in Karachi- India TV Hindi
Pakistan Heat Wave Kills 65 People in Karachi

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कराची में पिछले तीन दिनों में लू के कारण कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई। यहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सामाजिक कल्याण समूह ईधी फाउंडेशन के प्रमुख फैसल ईधी के हवाले से बताया कि कम से कम 114 शवों को फाउंडेशन के मुर्दाघर में लाया गया जिनमें से कम से कम 65 की मौत लू से हुई थी। (टेक्सास हाई स्कूल में हमला करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से था असंतुलित )

ईधी ने कहा कि अधिकांश पीड़ितों की समय पर चिकित्सकीय सहायता न मिलने के कारण घर पर ही बिना किसी मौत हो गई। मृतकों में एक छह साल का बच्चा और 78 साल का बुजुर्ग भी शामिल है। हालांकि, शहर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

पाकिस्तान मौसम विभाग ने कराची में लू चलने की चेतावनी जारी की थी और कहा था कि पूरे सप्ताह भर तापमान 40-43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। स्थानीय रिपोटरें में कहा गया है कि कराची के मेयर वासीम अख्तर ने निवासियों से लू से बचने के लिए दिन में बाहर न निकलने का आग्रह किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश