1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नवाज शरीफ ने लादेन से पैसे लिए थे, हम उनपर मुकदमा करेंगे: इमरान खान की पार्टी

नवाज शरीफ ने लादेन से पैसे लिए थे, हम उनपर मुकदमा करेंगे: इमरान खान की पार्टी

 Written By: Bhasha
 Published : May 09, 2017 05:56 pm IST,  Updated : May 09, 2017 05:56 pm IST

पाकिस्तान के विपक्षी नेता इमरान खान की पार्टी ने कहा है कि कश्मीर में जिहाद को बढ़ावा देने के लिए ओसामा बिन लादेन से कथित तौर पर धन लेने के लिए वह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर मुकदमा चलाएगी।

Nawaz Sharif | PTI Photo- India TV Hindi
Nawaz Sharif | PTI Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विपक्षी नेता इमरान खान की पार्टी ने कहा है कि कश्मीर में जिहाद को बढ़ावा देने के लिए ओसामा बिन लादेन से कथित तौर पर धन लेने के लिए वह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर मुकदमा चलाएगी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख खान कथित भ्रष्टाचार के लिए शरीफ के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

एक पाकिस्तानी अखबार की खबर के मुताबिक, PTI के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र के खिलाफ साजिश और अस्थिरता पैदा करने को लेकर विदेशी शख्स से धन लेने के लिए शरीफ के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर वह सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करेंगे। PTI के पास अपना मामला साबित करने के लिए कुछ साक्षात्कारों और इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस (ISI) के पूर्व जासूस खालिद ख्वाजा की पत्नी शमामा खालिद की एक किताब ‘खालिद ख्वाजा: शहीद- ए-अमन’ के अंशों के अलावा और कोई सबूत नहीं है। पाकिस्तान तालिबान ने 2010 में ख्वाजा की जघन्य हत्या कर दी थी।

खबर के मुताबिक, कुछ साक्षात्कारों और एक किताब में किए गए खुलासों पर भरोसा करते हुए PTI परोक्ष रूप से शरीफ की छवि खराब करने के लिए 1980 के दशक से देश के राजनीतिक इतिहास में उथल-पुथल भरे अध्याय को खोलना चाहती है। खबर में कहा गया है कि साक्षात्कार और किताब में दावा किया गया है कि शरीफ ने कश्मीर और अफगानिस्तान में जिहाद को बढ़ावा देने के लिए पूर्व अलकायदा प्रमुख लादेन से 1.5 अरब रुपये लिए। उन्होंने यह भी दावा किया इस धन से 27 करोड़ रूपये का इस्तेमाल 1989 में भुट्टो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन के लिए किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश