इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने आज अपना रक्षा खर्च 700 अरब रपये से बढ़ाकर 780 अरब रपये कर दिया। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। उत्तर पश्चिम में तालिबान से संघर्ष के लिए अपनी सैन्य व सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान ने अपने रक्षा बजट में वृद्धि की है। रक्षा बजट में बढ़ोतरी वार्षिक बजट के तहत की गई है।
वित्त मंत्री इशाक दार ने आज वित्त वर्ष 2015-16 का बजट पेश किया। इसमें कुल आवंटन 4,313 अरब रपये का किया गया है। यह 30 जून को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के 3,900 अरब रपये के आवंटन से 9.1 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्षा बजट 700 अरब से बढ़ाकर 780 अरब रपये कर दिया है।