1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक JIT बोली, हमले के सबूत देने में नाकाम रहा भारत

पाक JIT बोली, हमले के सबूत देने में नाकाम रहा भारत

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2016 07:58 am IST,  Updated : Apr 03, 2016 07:58 am IST

पठानकोट हमले की जांच कर रही पाकिस्तानी संयुक्त जांच टीम ने दावा किया है कि भारतीय अधिकारी उन्हें साक्ष्य मुहैया कराने में ‘‘असफल’’ रहे हैं, जो यह साबित कर सके कि पाकिस्तान आधारित आतंकवादियों ने वायुसेना बेस पर हमला किया था।

pathankot airforce station- India TV Hindi
pathankot airforce station

इस्लामाबाद: भारत से वापसी के एक दिन बाद पठानकोट हमले की जांच कर रही पाकिस्तानी संयुक्त जांच टीम ने दावा किया है कि भारतीय अधिकारी उन्हें साक्ष्य मुहैया कराने में ‘‘असफल’’ रहे हैं, जो यह साबित कर सके कि पाकिस्तान आधारित आतंकवादियों ने वायुसेना बेस पर हमला किया था।

जिओ न्यूज ने JIT के करीबी सूत्रों का हवाला देते हुए कहा है कि पाकिस्तानी जांचकर्ताओं को सैन्य बेस में मुख्य द्वार के बजाए एक छोटे रास्ते से अंदर ले जाया गया और उनका दौरा सिर्फ 55 मिनट का था। उतने समय में उस सैन्य स्टेशन में बस थोड़ा सा ही घूमा जा सका और इतने समय में जेआईटी साक्ष्य एकत्र नहीं कर सकी।

JIT सदस्यों ने 29 मार्च को पठानकोट वायुसेना बेस का दौरा किया, जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने उन्हें सूचनाएं दी और हमलावर जिस रास्ते से अंदर आए थे वह दिखाया। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि हमले की पूर्व संध्या पर पठानकोट वायुसेना बेस के परिसर के 24 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में रोशनी प्रबंध में कमी थी।

हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी टीम को सिर्फ सीमा सुरक्षा बल और भारतीय बलों की लापरवाही की सूचना दी गई। बता दें कि भारत के पांच दिन लंबे दौरे के बाद जेआईटी कल वापस लौटी है। इस दौरान हमले से संबंधित साक्ष्य उनके साथ साझा किए गए, जिनमें चार आतंकवादियों के डीएनए रिपोर्ट, उनकी पहचान, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की संलिप्तता साबित करते वराले फोन कॉल रिकार्ड शामिल हैं।

एक-दो जनवरी की दरमियानी रात पठानकोट वायुसेना बेस पर हुए हमले के बाद 80 घंटे तक गोली बारी होती रही जिसमें सात जवान शहीद हुए थे। अभी तक चार आतंकवादियों के शव बरामद हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश