1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: सरकार-सेना के मतभेद की खबर देनेवाले मंत्री बर्खास्त

पाकिस्तान: सरकार-सेना के मतभेद की खबर देनेवाले मंत्री बर्खास्त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2016 08:38 pm IST,  Updated : Oct 29, 2016 08:38 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सेना को समर्थन को लेकर असैन्य और सैन्य नेतृत्व के बीच मतभेद के बारे में हाल में मीडिया में लीक हुई खबर के चलते शनिवार अपने सूचना मंत्री परवेज राशिद को बर्खास्त कर दिया।

Nawaz Sharif | AP Photo- India TV Hindi
Nawaz Sharif | AP Photo

लाहौर: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सेना को समर्थन को लेकर असैन्य और सैन्य नेतृत्व के बीच मतभेद के बारे में हाल में मीडिया में लीक हुई खबर के चलते शनिवार अपने सूचना मंत्री परवेज राशिद को बर्खास्त कर दिया।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मुसादिक मलिक ने इस बात की पुष्टि की है कि एक उच्च स्तरीय राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक की संवेदनशील लीक के मामले में शुरुवाती साक्ष्य राशिद के खिलाफ हैं। मलिक ने बताया कि जांच कार्य जारी है। इस विवादास्पद प्रकरण में जांच आखिरी चरण में है और इसे कुछ दिनों में मीडिया से साझा किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि डॉन अखबार के संवाददाता से संवेदनशील सूचना लीक करने के लिए कौन जिम्मेदार है उसका जल्द पता चल जाएगा। राशिद शरीफ के करीब सहयोगी हैं और खबरों के मुताबिक उनकी मंजूरी के बिना सेना विरोधी सूचना मीडिया को लीक नहीं की जा सकती।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश