1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में गर्भवती ईसाई महिला को गोली मारी गई

पाकिस्तान में गर्भवती ईसाई महिला को गोली मारी गई

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2020 04:02 pm IST,  Updated : Jan 26, 2020 04:02 pm IST

अखबार ने बताया कि हमले के वक्त महिला कार में पति और बेटे का स्कूल से आने का इंतजार कर रही थी तभी मोटरसाइकिल पर सवार आए हमलावर गोली मारकर भाग गए। 

Shot- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

कराची। पाकिस्तान के कराची में दो अज्ञात लोगों ने 36 वर्षीय गर्भवती ईसाई महिला को उस समय गोली मार दी जब वह स्कूल के बाहर खड़ी थी। पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ के मुताबिक किरन नामक गर्भवती महिला अपने पति अमजद के साथ कोरांगी इलाके के कराची पब्लिक स्कूल में अपने बेटे का नामांकन कराने गई थी।

अखबार ने बताया कि हमले के वक्त महिला कार में पति और बेटे का स्कूल से आने का इंतजार कर रही थी तभी मोटरसाइकिल पर सवार आए हमलावर गोली मारकर भाग गए। खबर के मुताबिक महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के सीने में गंभीर जख्म आई है और गोली उसके हाथ से होकर गुजरी है।

हालांकि, महिला की सेहत में सुधार हो रहा है। पुलिस ने घटना के पीछे लूटपाट की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि महिला से कोई लूटपाट नहीं हुई है। परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। खबर के मुताबिक पति की शिकायत पर दो अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश