1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक सांसद ने कहा, नोटबंदी में भारत से कुछ सीख लेने का वक्त

पाक सांसद ने कहा, नोटबंदी में भारत से कुछ सीख लेने का वक्त

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 11, 2016 09:27 pm IST,  Updated : Nov 11, 2016 09:27 pm IST

बड़े नोटों को अमान्य करने के भारत का उदाहरण देते हुए एक पाकिस्तानी सांसद ने कालेधन एवं भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सरकार से 1000 और 5000 रुपये के नोट अमान्य करने की मांग करते हुए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया है।

Pakistani Currency | AP File Photo- India TV Hindi
Pakistani Currency | AP File Photo

इस्लामाबाद: बड़े नोटों को अमान्य करने के भारत का उदाहरण देते हुए एक पाकिस्तानी सांसद ने कालेधन एवं भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सरकार से 1000 और 5000 रुपये के नोट अमान्य करने की मांग करते हुए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के सांसद उस्मान सैफुल्ला खान ने वित्त से जुड़ी स्थायी समिति को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े नोटों से धनशोधन एवं भ्रष्टाचार की आशंका उत्पन्न होती है। भारत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दुनियाभर में ऐसे नोटों को हतोत्साहित किया जा रहा है।

भारत ने कालेधन, जाली नोटों एवं भ्रष्टाचार पर एक बड़ा आघात करते हुए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों का चलन बंद कर दिया है। खान ने कहा कि नोटों को वापस लेने का मुद्दा वित्त मंत्रालय एवं सेंट्रल बैंक को हाथ में लेना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश