1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. UNHRC से पाकिस्तान बाहर, हारा चुनाव

UNHRC से पाकिस्तान बाहर, हारा चुनाव

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2015 12:33 pm IST,  Updated : Oct 29, 2015 12:33 pm IST

संयुक्त राष्ट्र:  UNHRC (संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद) में पाकिस्तान फिर से निर्वाचित होने में विफल रहा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्यों ने बुधवार को मानवाधिकार परिषद के 18 नए सदस्यों के चुनाव के लिए

UNHRC से पाकिस्तान बाहर,...- India TV Hindi
UNHRC से पाकिस्तान बाहर, हारा चुनाव

संयुक्त राष्ट्र:  UNHRC (संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद) में पाकिस्तान फिर से निर्वाचित होने में विफल रहा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्यों ने बुधवार को मानवाधिकार परिषद के 18 नए सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान किया। सूत्रों ने बताया कि यहां मिली हार पाकिस्तानी शिष्टमंडल के लिए बड़ा झटका लेकर आई, क्योंकि वे मानवाधिकार परिषद में सीट हासिल करने को लेकर निश्चिंत दिख रहे थे। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के लिए चुने गए देश बेल्जियम, बुरुंडी, कोते दी आइवोरी (आइवरी कोस्ट), इक्वाडोर, इथोपिया, जॉर्जिया, जर्मनी, कीनिया, किर्गिस्तान, मंगोलिया, पनामा, फिलीपीन्स, कोरिया गणराज्य, स्लोवानिया, स्विट्जरलैंड, टोगो, संयुक्त अरब अमीरात और वेनेजुएला हैं।

नए सदस्यों का तीन साल का कार्यकाल अगले साल एक जनवरी से शुरू होगा। पाकिस्तान एशिया प्रशांत के श्रेणी से सीट हार गया। इस श्रेणी में पांच सीटें खाली थीं। वह 47 सदस्यीय परिषद का सदस्य रहा है और उसका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2015 को पूरा होने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश